जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
चम्पावत। अगस्त क्रांति के अवसर पर चम्पावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें याद किया गया।
रविवार को चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली की अध्यक्षता व वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी ‘सत्तू’ के संचालन में अगस्त क्रांति पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्रह सेनानियों के परिजनों ने स्वतंत्रता के उस दौर को याद किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्रह सेनानियों के परिजन महेश चौड़ाकोटी, राकेश ओली, प्रवीण ओली, चंद्र मोहन जोशी व बृजेश मेहरा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, राजीव मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, पंकज पाठक, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जीवन बिष्ट, नवीन भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


