चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता उदयराज जोशी का निधन

ख़बर शेयर करें -

86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, स्थानीय श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

चम्पावत। चम्पावत की शक्तिपुरबुंगा जिला पंचायत सीट से सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता एवं चम्पावत दुग्धसंघ सहकारी संघ लिमिटेड की अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर उदयराज जोशी का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उदयराज जोशी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार आज पूर्वाह्न स्थानीय श्मशान घाट में किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Ad Ad

उदयराज जोशी के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस ब्रजवाल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, KMVN निदेशक रोहित बिष्ट, वरिष्ठ नेता अधिवक्ता शंकर दत्त पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, पूर्व चेयरमैन सुनील साह, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, मंदीप ढेक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि उदयराज जोशी का निधन परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।