नवीनतमनैनीताल

मंडलायुक्त दीपक रावत ने पीड़ित के वापस करवाए 42 लाख रूपये, युवक ने इस तरह जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत जनता दरबार लगाकर लगातार लोगों की समस्याएं हल करते रहते हैं। उन्होंने अब कई पीड़ितों को न्याय दिलाया है। कई लोगों की बड़ी बड़ी रकम भी वापस कराई है। ऐसा ही एक मामला दो माह पहले उनके जनता दरबार में आया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए मंडलायुक्त ने पीड़ित को 42 लाख रुपये वापस करवाए। युवक ने मंडलायुक्त से मिल कर उनका आभार जताया है।
मंडलायुक्त दीपक रावत द्वारा दो माह पूर्व में लगाए गए जनता दरबार में फरियादी आशीष मंडल पुत्र आनंद मंडल निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसने दो नहरिया हल्द्वानी में भूमि क्रय करने के लिए जितेंद्र सिंह बिष्ट को 42 लाख रुपए की धनराशि दी थी। जितेंद्र बिष्ट ने अब तक उसे न तो भूमि दी जा रही थी और न ही धनराशि वापिस की जा रही है। पिछली जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने जितेंद्र बिष्ट को दो माह के भीतर धनराशि वापस करने का समय दिया था। फरियादी आनंद मंडल ने आज कैंप कार्यालय में आयुक्त को मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह 42 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है। धनराशि वापस मिलने की खुशी में आनंद मंडल द्वारा मंडलायुक्त दीपक रावत का कोटि कोटि आभार भी व्यक्त किया गया।