जनपद चम्पावतनवीनतम

डीएम ने ​बनलेख में हुए भूस्खलन का जायजा लिया, अस्पताल पहुंच घायलों का भी हाल जाना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मंगलवार को बनलेख में हुए भूस्खलन का डीएम विनीत तोमर ने निरीक्षण किया। बनलेख में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक कैंटर व एक कार नाले में गिर गई थी। हादसे में पिथौरागढ निवासी खेम सिंह सामंत, पत्नी व तीन बच्चों समेत घायल हो गए। वह अपनी कार से गुड़गांव जा रहे थे। बनलेख पहुंचते ही भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी कार नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार परिवार के पांचों सदस्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी विनीत तोमर तथा अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने घटना स्थल का दौरा किया तथा जिला अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।

Ad Ad