देहरादूननवीनतम

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, सिपाही सहित तीन को लगी गोली, चार गिरफ्तार, 12 साल से वांटेड चल रहा बदमाश भी धरा गया

ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की मुठभेड़ गोकशी/ पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ हुई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली, जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार है। साथ ही स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल व तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने बातया कि अभियुक्त फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त पर 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज है। अभियुक्त फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा है। अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं व अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे व घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया व घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी हेतु चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानका1री ली गई। घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया।