उत्तराखण्डराजनीति

मथुरा दत्त जोशी को संगठन महामंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी को कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। वक्ताओं का कहना है कि मथुरा दत्त जोशी को संगठन का अच्छा खासा अनुभव रहा है। इससे पूर्व उन्हें मुख्य प्रवक्ता और वर्तमान में वरिष्ठ प्रवक्ता के तौर पर उन्हें कांग्रेस संगठन ने दायित्व दिया था। अब उनका दायित्व मजबूत करते हुए उन्हें कांग्रेस संगठन महामंत्री बनाया गया है। वक्ताओं का कहना है कि जोशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस संगठन में और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी, युवा कांग्रेस के प्रवक्ता भुवन चौबे, निक्कू जोशी, प्रदीप देव, अमित शाह, मनीष खर्कवाल, रमेश पंत, लोकेश पांडे, चांद सिंह बोरा, पवन ढेक समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad