जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर # फायर रेस्क्यू यूनिट ने दलदल में फंसी गाय को सकुशल निकाला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। फायर कर्मियों ने शारदा नदी किनारे दलदल में फंसी एक गाय को सकुशल बाहर निकाला। सोमवार को स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर अग्निशमन केंद्र टनकपुर से रेस्क्यू यूनिट मय साज सज्जा के घटनास्थल पर रवाना हुई। मौके पर जाकर देखा तो एक गाय रैंप नंबर 02 शारदा नदी के किनारे दलदल में फंसी हुई थी। जिसे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर सर्विस रेस्क्यू यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बामुश्किल दलदल सकुशल बाहर निकाला। फायर सर्विस रेस्क्यू टीम में Lfm श्याम सिंह, कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह राणा, नानक चन्द्र राणा, राजू कुमार, कृष्ण सिंह, कश्मीर सिंह राणा, अमरदीप सिंह,फायर मैन जगदीश बोरा, जगमोहन पाल, मुकेश कुमार,प्रमोद सौन, हरविंदर सिंह, सुभाष जोशी, शीशराम व मनोज राणा शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड