नवीनतमनैनीतालहादसा

हल्द्वानी : कथा में पूजा कराने गए पुजारी की करंट से मौत, मातम में बदला धार्मिक आयोजन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में पुजारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद धार्मिक आयोजन का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।


पुलिस के अनुसार, श्रीपुरम कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत शनिवार को गोजाजाली स्थित एक घर में शिव पुराण कथा कराने गए थे। कथा के दौरान वहां रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि भुवन चंद्र पंत परिवार के इकलौते बेटे थे। पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और बहन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Ad Ad

बचाने पहुंचे व्यक्ति को भी लगा करंट …

करंट लगने के बाद पुरोहित को गिरता देख वहां मौजूद तल्ली बमौरी निवासी प्रदीप जोशी उन्हें बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़े। लेकिन कूलर में करंट होने के कारण वह भी उसकी चपेट में आ गए और मामूली रूप से झुलस गए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने किसी तरह बिजली से दूरी बनाकर दोनों को अलग किया और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अचेत अवस्था में भुवन चंद्र पंत को रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रदीप जोशी को प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि भुवन चंद्र पंत अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और अभी अविवाहित थे। करीब तीन वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो चुका था। इसके बाद से परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। वह पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर अपनी मां और बहन का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फिलहाल इस मामले में परिजनों या आयोजन से जुड़े किसी व्यक्ति की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।