उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

होटल अग्निकांड प्रकरण : शेफ केशव नेगी ने सीएम धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने इससे पूर्व भी केशव नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना था। उस दौरान भी उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया था कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।