उत्तराखण्ड

आपके वाहन का चालान हो गया तो टेंशन न लें, अब सीएम कार्यालय से निरस्त हो सकेंगे चालान!

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी का एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है। उसी पत्र के आधार पर यह बात कही जा रही है कि अगर पुलिस आपके वाहन का चालान कर दे तो सीएम कार्यालय के स्तर से पैरवी करते हुए उसे छुड़वा दिया जाएगा। वायरल पत्र सीएम के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट की ओर से बागेश्वर के एसपी को लिखा गया है। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने मौखिक आदेश दिया है कि वे दो वाहनों को जिनका चालान किया गया है, उनका चालान निरस्त कर दें। पत्र में वाहनों के नंबर भी अंकित हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन वाहनों का चालान निरस्त करने को कहा गया है, उनका खनन से भरे थे और ओवरलोड में उनका चालान हुआ था। फिलहाल मामला जो भी हो, लेकिन वायरल हो रहा पत्र खासा चर्चाओं में है। चम्पावत खबर न तो पत्र की पुष्टि करता है और न ही उसमें लिखे गए मैटर की।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड