चम्पावत में कांग्रेसियों ने बापू व शास्त्री को याद किया, गांधी जी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

चम्पावत। सोमवार को कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के उपलक्ष्य में चम्पावत में जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व महामंत्री निर्मल तड़ागी के संचालन में श्रंद्धाजलि सभा, ध्वजारोहण करने के साथ ही मोटर स्टेशन चम्पावत में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।


इस दौरान पूर्व एआईसीसी सदस्य निर्मला गहतोड़ी, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, प्रवक्ता महेश ढेक, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, नगर उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, बाला दत्त थ्वाल, सौरभ शाह, राजेन्द्र लाल वर्मा, पूर्व यूथ अध्यक्ष अभिषेक गंगोला, मुरलीधर जोशी, हेमंत कापड़ी, कमल सिंह भण्डारी, दिग्विजय कार्की, तारा दत्त जोशी, केदार सिंह सामन्त, जगदीश जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
