जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर में आपदा मित्रों ने डीजीपी के समक्ष किया आपदा राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। आपदा मित्रों ने डीजीपी अशोक कुमार के समक्ष आपदा राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। डीजीपी ने डेमोश्ट्रेशन की प्रशंसा करते हुए और बेहतरी से कार्य करने के निर्देश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने गुरुवार को टनकपुर पहुंचे। इस दौरान फायर स्टेशन टनकपुर में जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा शुरू की गयी आपदा मित्र पहल के तहत आपदा मित्र टीम, एसडीआरएफ व फायर स्टेशन टनकपुर टीम ने डीजीपी के समक्ष आपदा राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।




टीमों ने आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव हेतु सीमित संशाधनों के बावजूद भी घरों में पाये जाने वाले सामानों/ स्थानीय संशाधनों से स्ट्रेचर बनाकर घायलों की मदद करना, गहरी खाई से घायलों को रेस्क्यू करना, घायल व्यक्तियों को कन्धे में, मुठ्टी बाधकर व अन्य तरीकों से सुरक्षित लेकर जाना, पानी में डूबते हुए व्यक्तियो को रस्से/ थ्रोइंग रोप आदि से बचाना, प्राथमिक उपचार के दौरान सीवीआर देना आदि का कुशल डेमो दिया गया।
डीजीपी ने जनपद चम्पावत पुलिस की ओर से की गई पहल और आपदा मित्रों व अन्य द्वारा दिए गए डेमो की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी और बेहतर तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी आपदा मित्रों को आपदा किट वितरित की। इस मौके पर डीआईजी कुमायूं नीलेश आनंद भरणे, एसपी चम्पावत देवेंद्र पींचा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad