खटीमा : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, टनकपुर डिपो के चालक की दर्दनाक मौत
ADVERTISEMENTS
खटीमा। सितारगंज रोड पर आज तड़के भयंकर हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई और हादसे में टनकपुर डिपो के चालक हरवंत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो के चालक हरवंत सिंह आज सुबह ड्यूटी के लिए अपने घर सितारगंज से लगभग 3:30 बजे टनकपुर के लिए अपनी बाइक से निकले।रास्ते में झनकट से आगे खटीमा के पकौड़ी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक के पीछे उनकी बाइक टकरा गई। बाइक इतनी तेजी से टकराई की कि चालक हरवंत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


