चंपावतटनकपुरनवीनतम

कुमाऊंनी महिला क्लब ने बुद्ध पूर्णिमा पर मां पूर्णागिरि धाम मेला श्रद्धालुओं को कराया जलपान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। कुमाऊंनी महिला क्लब द्वारा अध्यक्ष सुमन वर्मा के नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर (1 मई को) मां पूर्णागिरी की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए एक विशेष जलपान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुवार की शाम को क्लब की महिलाओं द्वारा मां पूर्णागिरी यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को सूक्ष्म जलपान के पैकेट वितरित किए गए, जिसमें फल, बिस्कुट, पानी एवं फ्रूटी रखी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रा में आने वाले भक्तों को सहयोग प्रदान करना तथा समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। बता दें कि कुमाऊनी महिला क्लब समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन करता रहा है।कार्यक्रम में क्लब की संरक्षिका डॉ. प्रभा जोशी, गीता चंद, पार्वती खर्कवाल, लीला तिवारी, उपाध्यक्ष हेमा जोशी, उपसचिव दीप्ति चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गड़कोटी, उपकोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी ऋचा भट्ट, आशा पुजारी, नंदा धामी, सरोज चंद ,ज्योत्स्ना खर्कवाल, गीता प्रजापति, अनीता नैथानी, कुसुम जोशी, ममता चंद, रेखा चंद, सीमा तिवारी सहित क्लब की समस्त सदस्य शामिल रहीं।

Ad Ad