क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लोहाघाट की बाराकोट चौकी पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश पर जिले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज 22 मई 2026 को बाराकोट चौकी पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी और पतारसी करते हुए वारंटी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मणनाथ उर्फ बाबा पुत्र अमरनाथ ग्राम ढडी, बाराकोट, थाना लोहाघाट, जिला चम्पावत का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती अधिपत्र जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी बाराकोट उप निरीक्षक बिपुल चन्द्र जोशी, एडिसनल एसआई जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 154 मोहन जुकरिया और कांस्टेबल 119 भुवन जोशी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी NBW वारंटों का शत-प्रतिशत निस्तारण प्राथमिकता पर है। ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad

Ad Ad