नवीनतम

ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा नेता राजेंद्र फर्त्याल की मौत, 14 वर्षीय किशोर गंभीर

ख़बर शेयर करें -

देवीधुरा से कांडा जा रहे थे राजेंद्र, मल्ला कांडा के पास खाई में गिरी कार; घायल किशोर हल्द्वानी रेफर

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र फर्त्याल (38) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार 14 वर्षीय किशोर योगेश फर्त्याल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र फर्त्याल देवीधुरा से कांडा की ओर आल्टो कार से जा रहे थे। इसी दौरान मल्ला कांडा के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र फर्त्याल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल योगेश फर्त्याल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

सामाजिक कार्यों में रहते थे सक्रिय

राजेंद्र फर्त्याल भाजपा संगठन से जुड़े होने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। क्षेत्र में उनकी पहचान मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में थी। उनके असमय निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, परिचितों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और घायल किशोर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड