चम्पावत में एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण व अनुशासन पर जोर
हे0का0 ललित श्रीवास्तव व म0का0 अंकिता पाठक को ‘बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ – अप्रैल 2026’ से नवाजा गया
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मंगलवार को पुलिस लाइन चम्पावत में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। एसपी ने अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिस बल में अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कई अहम निर्देश जारी किए।

बैठक में पूर्व निर्देशों की समीक्षा व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही पिछले माह की गोष्ठी में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। एसपी ने मौजूद सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक व सेवा संबंधी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया। क्राइम मीटिंग के दौरान ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य के लिए हे0का0 ललित श्रीवास्तव व म0का0 अंकिता पाठक को ‘बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ – अप्रैल 2026’ से नवाजा गया। इसके अलावा उ0नि0 कमलेश भट्ट, अ0उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डेय, हे0का0 घनश्याम आर्या, का0 नासिर हुसैन, का0 जीवन कुमार और लीडिंग फायर मैन मनोज कुमार पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश
एसपी रेखा यादव ने पुलिस मुख्यालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य निर्देश इस प्रकार रहे….
| अभियान/विषय | दिए गए निर्देश |
|---|---|
| ऑपरेशन प्रहार व ऑपरेशन लगाम | सघन चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज चिन्हित करें। गुंडा, गैंगस्टर व PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हो। हिस्ट्रीशीट खोली जाए। |
| ड्रग फ्री देवभूमि मिशन | नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान तेज किया जाए। |
| किरायेदार सत्यापन | संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। |
| वारंट तामील | NBW/BW की शत-प्रतिशत तामील के लिए टीमें गठित कर वारंटियों को गिरफ्तार किया जाए। |
| ईनामी अपराधी | फरार ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। |
| JIMS पोर्टल | सूचनाओं का समयबद्ध अपडेट व लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो। |
| फायर सेफ्टी | संवेदनशील स्थानों, होटल, संस्थानों में फायर ऑडिट व जागरूकता अभियान चलाया जाए। |
| यातायात व सोशल मीडिया | यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त चालान हों। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। |

इसके अलावा साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, अधिकाधिक ई-चालान व लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। FSL में लंबित मालों के शीघ्र परीक्षण हेतु पत्राचार करने को कहा गया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद, जेष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई राम प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, निरीक्षक दूरसंचार विजय सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात महेश प्रसाद, वाचक सागर सिंह बिष्ट, प्रधान लिपिक बबिता आर्या सहित जनपद के सभी थाना/एसओजी/शाखा प्रभारी व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी रेखा यादव ने कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराध मुक्त समाज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें।

