चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार टनकपुर पहुंचे मुकेश महराना का हुआ जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। चाय विकास परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) का दायित्व संभालने के बाद पहली बार नगर आगमन पर मुकेश महराना का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में तथा मंडल महामंत्री कुमुद जोशी के कुशल संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुकेश महराना का यह दायित्व न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चाय विकास क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे और प्रदेश को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुकेश महराना को दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व सौंपना एक दूरदर्शी और सराहनीय निर्णय है। इस फैसले की पूरे प्रदेश में व्यापक चर्चा हो रही है और कार्यकर्ताओं तथा आम जनता में इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय जोश, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

Ad Ad


इस अवसर पर जिला महामंत्री पूरन मेहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला सोशल मडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, नारायण सिंह महर, हिमेश कलखुड़िया, हर्षवर्धन रावत, हंसा जोशी, मुकेश जोशी, दीपा जोशी, हरीश कालोनी, विनोद गड़कोटी, प्रकाश महर, मुव्वशिर अली, मनीष, कोमल, अनीता यादव, अमजद हुसैन, शशांक गोयल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad