टनकपुर

नवागत कोतवाल हरपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया, ​पुलिस कर्मियों की बैठक ली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नवागत कोतवाल हरपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर काम करने, वर्तमान में प्रचलित अभियान के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने, टीम भावना के साथ काम करने, निर्धारित वर्दी पहनने एवं ड्यूटी के दौरान शालीनता का व्यवहार करने आदि निर्देश दिए। बैठक में उप निरीक्षक राधिका भंडारी, हेड कांस्टेबल भुवन गहतोड़ी, शंकर दत्त, विक्रम बिष्ट, शाकिर अली, सचिन कुमार, दीपक कार्की, नवीन, हरीश मेहता समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Ad Ad