जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर से शाहजहांपुर तक अब सीधी ट्रेन, 7 जुलाई से शुरू होगी नई सुविधा; जानिए पूरा टाइम-टेबल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 55322/55323 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर सवारी गाड़ी का मार्ग बढ़ाकर शाहजहांपुर तक कर दिया है। इस निर्णय के बाद अब टनकपुर से शाहजहांपुर के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।

इस मार्ग विस्तार का शुभारंभ 6 जुलाई 2026 को 05021 पीलीभीत-शाहजहांपुर उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन से किया जाएगा। वहीं, विस्तारित मार्ग पर 55322/55323 टनकपुर-शाहजहांपुर-टनकपुर सवारी गाड़ी का नियमित संचालन 7 जुलाई 2026 से शुरू होगा।

Ad Ad

उद्घाटन विशेष ट्रेन का समय (6 जुलाई)

05021 पीलीभीत-शाहजहांपुर उद्घाटन विशेष ट्रेन पीलीभीत से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर प्रताबपुर, पौटा, भोपतपुर, शेरगंज, बीसलपुर, मिघौना, चक सफोरा, जिंदपुरा, वाजीरपुर, निगोही, ढकिया तिवारी, अरेली, खिरिया खुर्द और शहबाज नगर होते हुए दोपहर 1:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।

7 जुलाई से नियमित समय

55322 टनकपुर-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी

  • टनकपुर – 07:00 बजे
  • बनबसा – 07:11 बजे
  • चकरपुर – 07:27 बजे
  • खटीमा – 07:39 बजे
  • मझोला पकड़िया – 07:53 बजे
  • न्योरिया हुसैनपुर – 08:05 बजे
  • पीलीभीत – 09:20 बजे
  • भोपतपुर – 09:42 बजे
  • बीसलपुर – 10:02 बजे
  • निगोही – 10:24 बजे
  • शहबाज नगर – 10:59 बजे
  • शाहजहांपुर – 11:15 बजे

55323 शाहजहांपुर-टनकपुर सवारी गाड़ी

  • शाहजहांपुर – 12:45 बजे
  • शहबाज नगर – 12:58 बजे
  • निगोही – 01:20 बजे
  • बीसलपुर – 01:45 बजे
  • भोपतपुर – 02:02 बजे
  • पीलीभीत – 03:15 बजे
  • न्योरिया हुसैनपुर – 03:37 बजे
  • मझोला पकड़िया – 03:46 बजे
  • खटीमा – 04:03 बजे
  • चकरपुर – 04:11 बजे
  • बनबसा – 04:27 बजे
  • टनकपुर – 04:50 बजे

यात्रियों को होगा लाभ

रेलवे के अनुसार, इस मार्ग विस्तार से टनकपुर और शाहजहांपुर के बीच सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और स्थानीय यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही दोनों क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

दूसरी ट्रेन के समय में बदलाव

मार्ग विस्तार के कारण 55351 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी के पीलीभीत से शेरगंज के बीच समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन पीलीभीत से दोपहर 1:50 बजे प्रस्थान करेगी और प्रताबपुर, पौटा, भोपतपुर तथा शेरगंज होते हुए शेष स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समयानुसार चलकर शाम 4:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।