चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

स्वतंत्रता दिवस पर व्यापार संघ ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में व्यापार संघ की ओर से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में व्यापार संघ के महामंत्री मयुख चौधरी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद अधिकारी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री जगदीश जोशी सहित अर्जुन सृष्टि ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बीमारी और पीड़ा के कठिन समय में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मरीजों और उनके परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में चिकित्सकों के साथ ही अस्पताल के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी सेवा भावना के सम्मान में व्यापार संघ की ओर से यह पहल की गई।

Ad Ad

इन चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

  • डॉ. अजय कुमार — फिजिशियन
  • डॉ. नरेंद्र सिंह — ईएनटी विशेषज्ञ
  • डॉ. हिमांशु पांडेय — सर्जन
  • डॉ. सिद्धार्थ त्यागी — पैथोलॉजिस्ट
  • डॉ. धनंजय पाठक — अस्थि रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. मंजूनाथ ओगी — बाल रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. लता शर्मा — सर्जन

इसके अलावा फार्मासिस्ट तान सिंह निमाल एवं नर्स सीमा को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आगे भी उत्साहवर्धन और सम्मान किया जाता रहेगा। सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। व्यापार संघ चम्पावत की इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति समाज के सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत किया।