क्राइमटनकपुर

टनकपुर में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। शारदा चुंगी वार्ड संख्या एक निवासी अर्जुन सक्सेना की पत्नी महक ने एक व्यक्ति से जान का ख़तरा बताकर कोतवाली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। महिला ने कोतवाली में शनिवार देर शाम तहरीर दी। जिसमें उसने कहा है कि वह 21 जुलाई को देर रात घर के बाहर पानी भर रही थी, तभी अचानक नगर के टैक्सी स्टैंड रोड निवासी एक व्यक्ति बाइक में वहां पहुंचा और उससे कहने लगा कि जिस तरह उसके पति अर्जुन को नशे की ओवर डोज देकर मारा है उसी तरह मैं तुझे मार दूंगा। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच के बाद धमकी देने वाले युवक कुलदीप के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मालूम हो कि गत 6 जुलाई को टनकपुर नगर के प्राथमिक विद्यालय परिसर से ं एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्ञात हुआ कि युवक की मृत्यु नशे के ओवरडोज के चलते हुई है। युवक की पत्नी मामले को हत्या का बता रहीं है। महिला का कहना है कि उसके पति के गले मे निशान थे। इस वजह से वह हत्या का शक जता रही है।

Ad Ad