चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर युवा कांग्रेस ने लगाई ‘मोहब्बत की दुकान’, कांग्रेसियों ने पद यात्रा भी निकाली

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/बनबसा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ​चम्पावत बाजार में गांधी चौक पर ‘मोहब्बत की दुकान’ लगा कर शरबत वितरित किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा द्वारा राहुल गांधी ने देश में नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ जो मुहीम शुरू की थी। आज उस मुहीम ने सफलता पूर्वक एक साल पूरा कर लिया है और हम इस मुहीम को अनवरत आगे ले जाते हुए देश में नफरत को खत्म करते हुए आपसी सद्भाव को बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, सरकारी संपतियों के निजीकरण आदि ज्वलंत विषयों पर जन जन के बीच जाते हुए उनसे इस पर उनकी राय लेने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, विधानसभा अध्यक्ष लोहाघाट चिराग फ़र्त्याल, भुवन चौबे, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, श्याम सिंह कार्की, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर, नाथ सिंह बोहरा, विमल पाण्डेय, हेम तिवारी, विपिन जोशी, संदीप रावत, प्रमोद बड़ेला, रमेश पालीवाल, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, किसान जिला अध्यक्ष जगदीश पांडे, भवान सिंह महर, प्रवीण महरा, विकास महरा, सुशील महरा, अतुल फ़र्त्याल, अमन फ़र्त्याल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बनबसा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के चम्पावत जिला प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में व पीसीसी सदस्य विमला सजवाण के संचालन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के एक साल पूर्ण होने पर बनबसा में बस स्टेशन बनबासा से चौराहे तक पद यात्रा निकाली। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की विचारधारा को हर घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष विमला महरा, महिला प्रदेश सचिव आशा देवी, नगर अध्यक्ष टनकपुर श्रीमन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सामन्त, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, जंग बहादुर थापा, राहुल कुमार, महेश चंद, दिवाकर चंद, अनिल चंद, जगदीश जोशी, महिपाल बोरा, उमेद राम, दीपक जोशी, दीपक पाठक, विनोद भारती, राजेंद्र सामन्त, राहुल कुमार, मुरलीधर आदि मौजूद रहे।