जनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट लगा, सीएम इस तारीख को करेंगे लोकार्पण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट लग चुका है। 26 जून को मुख्यमंत्री ​तीरथ सिंह रावत प्लान्ट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर ने 26 जून को मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले वर्चुअल लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधितों को लोकार्पण की समस्त तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, ईई आरडब्लूडी केके जोशी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad