टनकपुर

धान की फसल हुई खराब, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। ग्राम सभा ज्ञान खेड़ा, आमबाग मोहनपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता सेठी एवं ग्राम प्रधान मोहनी चंद, नरी राम, राधिका चंद के नेतृत्व में मां पूर्णागिरि तहसील में पहुंचकर उप जिला अधिकारी हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मूसलाधार वर्षा एवं धान की फसल में कीड़ा लग जाने के कारण फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई। उन्होंने नष्ट हुई फसल का आंकलन उचित कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर कमला भट्ट, हरी ओम सेठी, दीपक चंद, सुभाष चंद, दिनेश चंद्र, सतीश चंद, दीपक पचोली, किशोर चंद्र, गोवर्धन पंत सहित तमाम काश्तकार मौजूद रहे।

Ad Ad