उत्तराखण्डउधमसिंह नगरनवीनतम

पंतनगर एयरपोर्ट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट में तैनात एयर कंट्रोल इंचार्ज का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की वेशभूषा धारण किए हुए था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कमरे में अकेला था और उसकी पत्नी पहाड़ गई हुई थी।

जानकारी के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट के एटीसी में तैनात कर्मचारी  आशीष कुमार चौसाली आज जब ड्यूटी नहीं आया तो संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर जब कर्मचारी उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब कर्मचारियों को कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई तो वो दरवाजा खोल कर कमरे में पहुंचे तो कर्मचारी का शव महिला की वेशभूषा में मिला, जो पंखे की कुंडी से झूल रहा था। ये देख कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में एयरपोर्ट कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी कुछ दिनों पहले पहाड़ गई हुई थी। थाना पंतनगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Ad Ad
Ad Ad