टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : नोएडा से मौसी के घर आया बच्चा लापता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नोएडा से यहां पीलीभीत चुंगी में अपनी मौसी के घर आया 10 साल का एक बच्चा रहस्मय ढंग से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। प्रभारी कोतवाल बीएस बिष्ट के मुताबिक तीन दिन पूर्व 10 वर्षीय बालक अजय सिंह पुत्र रवि सिंह, निवासी नोएडा सेक्टर 63, बहलोलपुर अपनी मां के साथ टनकपुर में रहने वाली मौसी सरिता देवी के घर आया था। 24 जून की सुबह 11 बजे वाली ट्रेन से मां और बच्चे को वापस दिल्ली जाना था। इस बीच सुबह 9 बजे बच्चा पीलीभीत चुंगी के पास से रहस्मय ढंग से लापता हो गया। पुलिस बच्चे की खोजबीन कर रही है।

Ad Ad