चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : डुंगरालेटी क्षेत्र के लोगों ने पेयजल, शिक्षा और सड़क की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। दूरस्थ डुंगरालेटी क्षेत्र के लोग पेयजल, शिक्षा और सड़क की समस्या से दो चार हो रहे हैं। इसको लेकर उनमें खासा रोष भी पनप रहा है। ग्रामीणों ने दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बन रही योजना अधूरी लटकी पड़ी है। जिस कारण लोग नौले, धारों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों में खच्चरों के माध्यम से दूर से पानी लाया जाता है। कई बार मांग के बाद भी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथ ही क्षेत्र में हाईस्कूल के बाद छात्र-छात्राओं को मीलों दूर जीआईसी मडलक जाना पड़ता है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं हाईस्कूल के बाद शिक्षा छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। आरोप लगाया कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होगा तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर यूकेडी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार, यूकेडी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पुनेठा, हरि सिंह, नरेश चंद्र, शंकर सिंह, बहादुर चंद, सुरेश सिंह, हरि चंद, केशव चंद आदि मौजूद रहे।

Ad Ad

Ad Ad