क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, संदिग्ध पशु कारोबारी से 53 हजार नेपाली रुपये बरामद

ख़बर शेयर करें -

बनबसा के ड्राई पोर्ट तिराहे के पास चोर रास्ते से नेपाल जा रहा था व्यक्ति, पूछताछ में पशु तस्करी से जुड़ाव की जानकारी मिलने पर मुद्रा कस्टम विभाग को सौंपी

बनबसा/चम्पावत। भारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस की SOG टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को 53 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है। कार्रवाई बनबसा के लाटा खल्ला से आगे ड्राई पोर्ट तिराहे के पास जंगल में की गई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति चोर रास्ते से नेपाल की ओर जा रहा था। पूछताछ में उसने अपनी पहचान चांद अख्तर कुरैशी निवासी इस्लामनगर गोटिया, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 53 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद हुई।

Ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चम्पावत डीएस कप्रवाण के पर्यवेक्षण में SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान व्यक्ति नेपाली मुद्रा ले जाने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जांच में उसके नेपाल में पशुओं के कारोबार और तस्करी से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस का कहना है कि बरामद धनराशि पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए नेपाल ले जाई जा रही थी।

पुलिस टीम ने बरामद 53 हजार नेपाली रुपये को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Ad