चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : नशे के कारोबार पर कसेंगे शिकंजा, यातायात व्यवस्था में सुधार और चुनाव कराना प्राथमिकता : हरेंद्र चौधरी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर के नव नियुक्त कोतवाल ने संभाला कार्यभार, कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर कोतवाली के नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

Ad

मीडिया से बातचीत में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए पुलिस टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Ad