बनबसा

बनबसा में पुलिस ने 07.98 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। बनबसा पुलिस ने दो लोगों को 07.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल के नागरिक हैं।

एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को धनुष पुल चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान विनोद साउद पुत्र जय बहादुर साउद निवासी शल्लाफाटा नगरपालिका जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 06.07 ग्राम अवैध हैरोइन (स्मैक) व डमर साउद पुत्र केशव साउद निवासी शुल्लाफाटा नगरपालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल के क़ब्ज़े से 01.91 ग्राम हैरोइन (स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 8/22 /27/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई जितेन्द्र सिंह बिष्ट, हे0का0 संजय कुमार, का0 ललित कुमार, अनिल कुमार, जगदीश सिंह शामिल रहे।

Ad Ad

Ad Ad