टनकपुर

टनकपुर में पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस ने बूम चौकी के समीप रूटीन चेकिंग के दौरान टनकपुर से पूर्णागिरी की ओर जा रहे एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को देख कर राजेश कुमार उर्फ खन्ना पुत्र हरिशंकर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर एक शारदा चुंगी भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा। जांच करने पर उसके पास से 1.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक का सेवन करता है। उसे खरीदने के लिए उसके पास पैसा नहीं होने के कारण उसे बेचना शुरू कर दिया। वह नानकमत्ता से खरीदकर टनकपुर क्षेत्र में उसकी बिक्री करता है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ 8/21एन डीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में बूम चौकी इंचार्ज सोनू सिंह, कांस्टेबल मोहित वर्मा, एजाज, सचिन कुमार शामिल रहे।

Ad Ad