उधमसिंह नगरनवीनतम

रुद्रपुर में तैनात पुलिसकर्मी की लंबी बीमारी से निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात आरक्षी विपिन बिष्ट का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात आरक्षी विपिन बिष्ट के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। स्वर्गीय विपिन बिष्ट मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र के निवासी थे और वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। अपनी सेवा अवधि के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। बताया जा रहा है कि आरक्षी विपिन बिष्ट पिछले करीब सात महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके उपचार के लिए परिवार और विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए गए।
उनका इलाज हल्द्वानी के विवेकानंद हॉस्पिटल, बरेली के महाजन हॉस्पिटल समेत राजस्थान और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कराया गया। इसके बाद उन्हें रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आरक्षी विपिन बिष्ट के निधन से पुलिस विभाग को गहरा आघात पहुंचा है। उनके सहयोगियों और अधिकारियों ने उन्हें एक मेहनती और सरल स्वभाव का पुलिसकर्मी बताया।

Ad Ad
Ad Ad