नवीनतम

कांग्रेस पार्टी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा ने विवादित बयान देने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूरी का पुतला फूंका है। महिला नेताओं ने कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहाकि कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्ड की जनता इस अपमान के लिए कभी भी माफ़ नहीं करेगी।

महानगर कार्यालय के पास भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका है। प्रदेश अध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूरी ने उत्तराखंड के लोगों को अपमानित किया है, इससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उत्तराखण्ड की जनता कभी भी उनको इस अपमान के लिए माफ़ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं महिलाओं नौजवानों को अपमानित करने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। कांग्रेस पार्टी केवल वोट के लिए राजनीति करती है। जनता के मुद्दों से कांग्रेस पार्टी का कोई सरोकार नहीं होता है। यही वजह है लगातार पार्टी का जनादेश घटता जा रहा है। जिससे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सकते में आ गए हैं। वे अपनी नाकामी का ठीकरा आम जनता पर फोड़ रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के चहमुखी विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। साथ ही उत्तराखंड को एक नई बुलंदी की ओर ले जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई इबारत लिख रहा है। प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो अब प्रदेश की भोली भाली जनता को अपमानित करने का काम कर रही है। पुतला दहन करने वालों में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री गीता रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, वंदना बिष्ट, प्रिंसी रावत, अंजली सेमवाल, शकुंतला, महानगर महामंत्री सुषमा कुकरेती, अनिता मल्होत्रा, वंदना ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शकुंतला देवी, सुधा रावत, पार्षद सुशीला रावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री अनुराधा वालिया आदि शामिल रहीं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड