जनपद चम्पावतटनकपुरशिक्षास्वास्थ

कोरोना का कहर # टनकपुर महाविद्यालय की प्राचार्या का हुआ निधन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में कोरोना की वजह से रोजाना कोई न कोई जान गंवा रहा है। कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं टनकपुर महाविद्यालय की प्राचार्या जी प्रकाश का निधन हो गया है। उनका एसटीएच में उपचार चल रहा था। उनकी मौत से लोगों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि प्राचार्या जी प्रकाश कुछ दिन पहले ही कोरोना टेस्ट में पॉजिटिवि पाई गई थीं। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि जी प्रकाश ने उपचार के दौरान रविवार शाम करीब सात बजे दम तोड़ दिया है। एमएस के मुताबिक जी प्रकाश कोरोना संक्रमण से जूझ रही थीं। टनकपुर महाविद्यालय की प्राचार्या के निधन पर लोगों में शोक की लहर है। शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोग जी प्रकाश के निध पर शोक जता रहे हैं।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड