उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमस्वास्थ

उत्तराखंड : राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों का हुआ तबादला, डॉ.तितलिया होंगे रा०मे०का० अल्मोड़ा के प्राचार्य

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए स्थानांतरण सूची जारी की है। संयुक्त सचिव शिवेंद्र नारायण सिंह के हस्ताक्षरों से 3 अगस्त 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत कई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और प्राचार्यों के दायित्वों में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।

नई तैनाती और तबादलों की सूची

शासकीय आदेश के अनुसार प्रमुख चिकित्सा शिक्षकों और अधिकारियों को निम्नलिखित नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

Ad Ad
  • डॉ. अजय कुमार आर्या: निदेशक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से मुक्त होकर अब राजकीय मेडिकल कॉलेज (रा०मे०का०), हल्द्वानी के प्राचार्य का पदभार संभालेंगे।
  • डॉ. आशुतोष सयाना: प्राचार्य, रा०मे०का० श्रीनगर के पद से स्थानांतरित होकर अब शासन में निदेशक, चिकित्सा शिक्षा का प्रभार संभालेंगे।
  • डॉ. चन्द्रप्रकाश भैंसोड़ा: प्राचार्य, रा०मे०का० अल्मोड़ा के पद से बदलकर अब प्राचार्य, रा०मे०का० रुद्रपुर बनाए गए हैं।
  • डॉ. चन्द्र मोहन सिंह रावत: प्राचार्य, रा०मे०का० हरिद्वार के पद से स्थानांतरित कर प्राचार्य, रा०मे०का० श्रीनगर के पद पर तैनात किए गए हैं।
  • डॉ. जी० एस० तितियाल: प्राचार्य, रा०मे०का० हल्द्वानी से हटाकर अब प्राचार्य, रा०मे०का० अल्मोड़ा के पद पर भेजे गए हैं।
  • डॉ. पंकज सिंह: प्रोफेसर, रा०मे०का० हल्द्वानी को पदोन्नत करते हुए प्रभारी प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि तालिका में उल्लिखित सभी प्राचार्य और संकाय सदस्य तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे। इस आदेश की प्रतिलिपि माननीय विभागीय मंत्री के प्रमुख निजी सचिव, महालेखाकार (उत्तराखंड) और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।