टनकपुर : लायंस मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में रश्मि राजपूत ने मारी बाजी, अलका वर्मा द्वितीय
टनकपुर/चम्पावत। लायंस क्लब टनकपुर के तत्वावधान में लायंस मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोली मेहरोत्रा ने की। प्रतियोगिता में कुल 46 बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी मेहंदी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सुनीता चंद, सूची अग्रवाल और कृतिका सक्सेना ने प्रतिभागियों की मेहंदी कला का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार रश्मि राजपूत ने प्रथम, अलका वर्मा ने द्वितीय और सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आइजा चतुर्थ स्थान पर रहीं, जबकि महक अंसारी, शिवानी कश्यप और कौशर अंसारी ने संयुक्त रूप से पंचम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन नरेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रूपम अग्रवाल, नैना गुप्ता, शुभि अग्रवाल और सोनम शारदा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर लायंस क्लब टनकपुर के अध्यक्ष लायन रचित मेहरोत्रा, डायरेक्टर लायंस अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, सह-डायरेक्टर लायंस वैभव अग्रवाल, सचिव गौरव अग्रवाल सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नविता जैन, रेनू छतवाल, मनी छतवाल, विनी अग्रवाल, सदाशा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, सुधा शारदा, मोनिका अग्रवाल, संध्या सक्सेना, नीलिमा अग्रवाल, सोनल गुप्ता, संगीता अग्रवाल, विमी आर्य, साधना अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, शुभी शर्मा, पुनीत शारदा, मोहित अग्रवाल और आलोक अग्रवाल समेत क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

