कोरोना के चलते ‘केदार (प्राइड ऑफ पहाड़)’फिल्म की रिलीज डेट टली
![](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HotelShiva.jpeg)
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2021-04-15-at-19.06.59-762x1024.jpeg)
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हिल्सवन स्टूडियोज की ओर से बनाई गई फिल्म् ‘केदार (प्राइड ऑफ पहाड़)’ की रिलीज डेट टल गई है। हिल्सवन स्टूडियोज की पीआरओ दिव्या रॉय ने बताया है कि कोरोना के संक्रमण बढ़ने की वजह से ज्यादातर सिनेमा हॉल बंद हैं। जिसके कारण केदार (प्राइड ऑफ पहाड़) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब तत्कालीन स्थिति एवं आगे की परिस्थियों को देखते हुए अगली रिलीज डेट तय होने पर दर्शकों को सूचित किया जाएगा। मालूम हो कि केदार फिल्म आज शुक्रवार को रिलीज किया जाना था।
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/ma-purnagiri-679x1024.jpg)