चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

स्वाला की आफत से राहत : डेंजर जोन में सुधारीकरण का कार्य करने के बाद निकाले जा रहे बड़े वाहन, फोटो व वीडियो देखें…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश की वजह से एनएच पर स्वाला में आई आफत से आखिरकार निजात मिल गई है। आज 18वें दिन एनएच व प्रशासन के अफसरों की ​देखरेख में कार्य कर रहे मजदूरों व जेसीबी व पोकलैंन मशीनों को संचालित कर रहे आपरेटरों की कड़ी मशक्कत के बाद स्वाला में क्षतिग्रस्त हुई सड़क को सीमेंट कंक्रीट से पक्का कर पिछले कई दिनों से जाम में फंसे बड़े वाहनों को निकाला जा रहा है। इससे फंसे हुए वाहन चालकों के साथ ही व्यापारियों व नागरिकों ने राहत की सांस ली है। जाम में फंसे ट्रकों में व्यापारियों का लाखों का माल पड़ा पड़ा खराब हो रहा था। बाजार में आवश्यक वस्तुओं व सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।

Ad Ad