चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में ललुवापानी रोड पर खुला आरआरआर सेंटर, अब बेकार सामान आएगा जरूरतमंदों के काम

ख़बर शेयर करें -

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की पहल, कपड़े, जूते, किताबें और खिलौने जमा कर सकेंगे लोग

चम्पावत। “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर नगर पालिका परिषद चम्पावत ने ललुवापानी रोड स्थित आरआरआर (Reuse, Reduce, Recycle) सेंटर की शुरुआत की। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड सभासदों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में सेंटर का शुभारंभ किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने कहा कि आरआरआर सेंटर का मकसद घरों में अनुपयोगी हो चुकी लेकिन इस्तेमाल के योग्य वस्तुओं को दोबारा उपयोग में लाना और उन्हें जरूरतमंद लोगों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इससे वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और नगर क्षेत्र में निकलने वाले कचरे की मात्रा भी कम होगी। नागरिक अपने घरों में रखे कपड़े, जूते, पुस्तकें, खिलौने समेत अन्य उपयोगी सामान सेंटर पर जमा कर सकते हैं, ताकि उनका जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोग किया जा सके।

Ad Ad

कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी वार्ड सभासद, गणमान्य नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संकल्प लिया। नगर पालिका ने नगरवासियों से अपील की कि वे अनुपयोगी लेकिन उपयोगी वस्तुओं को फेंकने के बजाय आरआरआर सेंटर तक पहुंचाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त चम्पावत के निर्माण में भागीदार बनें।