क्राइमनवीनतमनैनीताल

पाटी के दो युवक हल्द्वानी में 1.155 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने पाटी क्षेत्र के दो युवकों को 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लेते हुए दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि मिलने पर मनोज चंद्र (29), निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी और संजय चंद्र (30), निवासी अनरिया, तहसील पाटी को रोककर तलाशी ली गई। मनोज के कब्जे से 609 ग्राम और संजय के पास से 546 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से स्कूटी संख्या यूके 04 टीबी 8402 भी जब्त की है।

Ad Ad

मामले में कोतवाली काठगोदाम में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया, एसटीएफ के उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत और हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल रहे।