उत्तराखण्डनवीनतमस्वास्थ

कुमाऊं मंडल में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र, सीएम ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। इस संबंध में शनिवार को भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार निलाम्बुज शरण की ओर से एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर को पत्र प्राप्त हो चुका है। ऊधमसिंह नगर जनपद में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध जमीन पर एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र संचालित होगा। यह सेटेलाइट केंद्र कुमाऊं के मरीजों के लिए एम्स की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेटेलाइट केंद्र से कुमांऊ क्षेत्र की जनता के साथ यूपी के समीपवर्ती जनपदों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उड़ीसा के बालासोर में संचालित सेटेलाइट केंद्र की तर्ज पर होगा संचालित
भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार सरन के पत्र में एम्स भुवनेश्वर द्वारा उड़ीसा के बालासोर में संचालित सेटेलाइट केंद्र की तर्ज पर एम्स ऋषिकेश द्वारा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में सेटेलाइट केंद्र संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के लिए कहा गया है।

Ad Ad

संचालित होने की क्षमता का आकलन किया जाएगा
भारत सरकार के पत्र मिलने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय की टेक्निकल टीम द्वारा शीघ्र राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध जमीन की उपयोगिता व एम्स के सेटेलाइट केंद्र के रूप में संचालित होने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। जिसमें एम्स निदेशक की अगुवाई में इंजीनियर और चीफ आर्किटेक्ट जमीन का भ्रमण कर उपयोगिता का परीक्षण करेंगे। परीक्षण के बाद एम्स की टीम चिन्हित स्थान पर एम्स के सेटेलाइट केंद्र के संचालन हेतु अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को पेश करेगी। 

Ad Ad