चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सतीश जोशी बने चम्पावत जिलाध्यक्ष, कमलेश राय को महामंत्री का दायित्व

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर कुमाऊं मंडल के चम्पावत जनपद में सतीश चंद्र जोशी को जिलाध्यक्ष एवं कमलेश राय को जिला महामंत्री घोषित किया है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चम्पावत जिलाध्यक्ष सतीश जोशी व महामंत्री कमलेश राय।

जिला कार्यकारिणी के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा व प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि उनके संगठन में जिला कार्यकारिणी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिला कार्यकारिणी का काम जिले में नगर इकाई को एक सूत्र में बांधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधि को अपने जिले में लागू कराना होता है। प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी मनोनीत जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ-साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य की गतिविधियों से अवगत कराते रहेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, एनसी तिवारी, सुभाष कोहली, ओम प्रकाश अरोड़ा एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा नव मनोनीत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।