चंपावतटनकपुरनवीनतम

शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश तीसरे दिन भी जारी, एसपी रेखा यादव ने लिया सर्च अभियान का जायजा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश के लिए चलाया जा रहा राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण किया और अभियान में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि गत 22 जून को टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी में दो युवकों के डूब जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही चम्पावत पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए व्यापक सर्च अभियान चलाया, जो लगातार जारी है। बुधवार को एसपी रेखा यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर चौकी बूम पुलिस, ठुलीगाड़ पुलिस, एसडीआरएफ तथा पीएसी की गोताखोर टीमों द्वारा चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया। उन्होंने सभी टीमों को बेहतर समन्वय के साथ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Ad Ad

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों युवकों की शीघ्र बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में पुलिस और राहत-बचाव दल शारदा नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं तथा पूरे घटनाक्रम पर सतत निगरानी रखी जा रही है। चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नदी, नालों और जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोर दल पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ अभियान में जुटे हुए हैं। डूबे युवकों की तलाश के लिए खोज अभियान लगातार जारी है।