चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार देर शाम एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और शव को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन से सटी झाड़ियों में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच की तो व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद शव को अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक की आयु लगभग 45 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि वह माँ पूर्णागिरि धाम आने वाला कोई श्रद्धालु हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Ad Ad

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी मृतक की पहचान में सहयोग की अपील की है, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।