टनकपुर में हर्षोल्लास: ‘जिए पहाड़’ के 15 छात्रों का अग्निवीर पद पर चयन, समिति ने किया सम्मानित
टनकपुर/चम्पावत। जिले में युवाओं के लिए शिक्षा और मार्गदर्शन की अलख जगा रहे ‘जिए पहाड़ निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान’ के लिए शनिवार (6 जून 2026) का दिन बेहद गौरवशाली रहा। इस अभियान से जुड़े 15 मेधावी छात्रों का भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के पद पर चयन हुआ है। चयन की इस शानदार सफलता पर निःशुल्क पुस्तकालय अभियान समिति की ओर से छात्रों का मुंह मीठा कराकर और उन्हें उपहार भेंट कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया।
‘जिए पहाड़’ अभियान के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि जिन छात्रों ने इस सफलता का परचम लहराया है, उनमें सचिन प्रसाद, अर्पित पुनेठा, करन राय, विकास राय, सचिन सिंह, हरीश सिंह, हिमांशु सिंह अधिकारी, प्रियांशु कुमार, अखिल सिंह उरियाल, अमित रैसवाल, अभिषेक टम्टा, सागर टम्टा, अंकित भट, राकेश कुलेठा और विनीत अधिकारी शामिल हैं। इन सभी छात्रों के भारतीय सेना में चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा में उनके शानदार करियर की कामना की। भारतीय सेना के अग्निवीर पद में इन छात्रों के चयन पर पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट (सीओ, एलारा कैपिटल लंदन) और ‘जिए पहाड़’ समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में रोहिताश अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह रावत, अमित जोशी, सोनी मेहरा, मेघराज देउपा, भुवन सिंह कठायत, हंसराज देउपा, ऊषा जोशी, रेनू जोशी, छाया मौनी, मुन्नी नेगी, कमला पंत, हरि ओम सेठी, धर्मानन्द पांडेय, आलोक वर्मा, बृजमोहन जोशी, वैष्णव गोयल, लीलाधर शर्मा, देव सिंह बोरा, कैलाश राय और हरीश लापड़ सहित समिति के तमाम सदस्य शामिल रहे। सभी ने छात्रों की इस कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

