उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला: बेटे को फोन कर बुलाया, नशे की हालत में घर के आगे छोड़ा; मौत
ADVERTISEMENTS
कोटद्वार। बीती 9 मई को ध्रुवपुर निवासी 17 वर्षीय गौरव चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता पुष्कर सिंह की तरफ से मामले में तहरीर दी गई थी। तहरीर में कहा गया था कि 9/5/26 को लगभग सायः 4 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी का पुत्र गौरव सिह को फोन कर घर से बुलाया गया। उनके पुत्र से मारपीट, डरा धमका कर, ब्लैकमेल कर, दबाव बनाकर उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर सायः लगभग 7:45 पर घर के आगे नशे की हालत में छोड़ दिया गया। नशीले पदार्थ के कारण प्रार्थी के पुत्र की तबियत अत्याधिक खराब होने लगी। परिवार वालों के द्वारा उसे बेस अस्पताल कोटद्वार ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। तहरीर में अज्ञात व्यक्तियों विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

