नवीनतम

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, देखें हिमस्खलन का भयावह वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आज शनिवार की सुबह हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। हिमस्खलन की इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है।

Ad Ad