उत्तराखण्डक्राइमनवीनतम

पुलिसकर्मी की आँख फोडने वाले मुख्य आरोपी को STF ने NOIDA से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

एसटीएफ कार्यालय देहरादून में SSP एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होने हरिद्वार में पुलिसकर्मी की आंख फोडने के मामले में बताया कि इस मामले के मुख्य फरार बदमाश को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। SSP एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी विक्रम को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

इस पर उत्तराखंड में छह मुकदमे दर्ज हैं और ये पिछले लंबे समय से वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी घूमन्तु जनजाति पारदी गिरोह का बदमाश है। इसने पिछले साल हरिद्वार में दो पुलिसकर्मियों पर गुलेल से हमला किया गया था। जांच में सात लोगों के नाम सामने आए थे, जिसमें 6 को तो पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। इसी आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

Ad Ad
Ad Ad