जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर: एनएच पर आठवां मील के पास कार खाई में गिरी, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवां मील के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के वक्त आठवां मील के समीप टनकपुर को आ रही आई20 कार यूके03बी/3980 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन कार रहे देवेंद्र सिंह भंडारी पुत्र राजेंद्र सिंह भंडारी उम्र 40 साल निवासी बाजरीकोट चम्पावत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को खाई से बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां से युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है।

Ad Ad
Ad Ad